mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

गणतंत्र दिवस परेड में बतौर साक्षी बीएस कॉलेज की प्रतिमा दिल्‍ली रवाना

लातेहार। गणतंत्र दिवस समारोह, नई दिल्ली में आयोजित परेड कार्यक्रम में बनवारी साहूू महाविद्यालय की राष्‍ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस)की स्‍वयंसेवक प्रतिमा कुमारी का चयन किया गया था. प्रतिमा गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्‍ली में साक्षी (विशेष अतिथि) के रूप में आमंत्रित किया गया है. प्रतिमा कुमारी और उनके पिता ददन प्रसाद गुरूवार को नई दिल्‍ली रवाना हुए.  इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद एवं आयुष चौधरी ने उन्‍हें अपनी शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के लिए रवाना किया. महाविद्यालय के प्राचार्य पीके तिवारी व सचिव अंजू गुप्‍ता ने भी प्रतिमा को अपनी शुभकामनायें दी है और कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है. एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने बताया कि पूरे देश से एनएसएस के कुल 100 स्‍वयंसेवकों का चयन गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्‍ली में विशेष अतिथि के रूप में की गयी है. उसमें प्रतिमा भी एक है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!