mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

नगर पंचायत ने सिंगल यूज प्‍लास्टिक की रोकथाम के लिए अभियान चलाया

लातेहार। गुरूवार को शहर के मुख्‍य पथ पर नगर प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर नगर पंचातय के अधिकारियों  ने  सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग की रोकथाम के लिए गहन जांच अभियान चलाया. नगर पंचातय के अधिकारियों ने शहर के मेन रोड में कई प्रतिष्‍ठानों में इस दौरान जांच की. जांच के दौरान कुल तीन किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्‍त किया गया. नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा ने बताया कि नगर प्रशासक के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया और आगे भी जारी रहेगा. उन्‍होने दुकानदारों को सिंगल यूज प्‍लास्टिक की बिक्री और ग्राहकों को इसमें सामान नहीं देने की नसीहत दी. उन्‍होने  सिंगल यूज प्‍लास्टिक के दुष्‍परिणामों की जानकारी दी और कहा कि आज सिंगल यूज प्‍लास्टिक वैश्विक चिंता का कारण बन गया है. इसलिए सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. जांच अभियान में नगर पंचायत कनीय अभियंता और रेवेन्यू इंस्पेक्टर इत्यादि शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!