dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
राज्‍य

सहायक आचार्य के पद पर चयन होने पर पारा शिक्षक अनूप कुमार को दी गयी विदायी

लातेहार। उत्‍क्रमित उच्‍च विद्यालय, पोचरा के सहायक अध्यापक सह पारा शिक्षक संघ के महासचिव अनूप कुमार का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन विद्यालय में किया गया. प्रभारी प्रधानाध्यापक विकाश शर्मा ने अपने संबोधन में उनके कार्यकाल की तारीफ की और सहायक आचार्य के पद पर चयन पर शुभकामनाएं दी. जिला परिषद विनोद उरांव ने कहा कि शिक्षक अनूप कुमार ने लगभग बीस वर्षों तक पारा शिक्षक के रूप में अपनी सेवायें दी और संगठन में भी अपने दायित्वों का पूरी निष्‍ठा के साथ निवर्हन किया. सम्मान समारोह में अनूप कुमार ने कहा कि उनका सिर्फ पद बदला है, कार्य वही पुराना करना है. पारा शिक्षकों के साथ भी सरकार न्याय करते हुए उन्हें भी राज्य कर्मी का दर्जा दे. इस विदाई समारोह में मुख्य रूप से मुखिया रामजी सिंह, रामेश्‍वर सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, आशुतोष पांडेय, मीना पंडित, रीता कुमारी, सतेंद्र मेहरा, बसंत कुमार, अमित कुमार, लाल आशीष नाथ शाहदेव, दिनेश ठाकुर, प्रेम मनोहर टोपनो, कलीमुद्दीन अंसारी एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं समेत अन्य लोग शामिल थे. गौरतलब है कि अनूप कुमार का सामाजिक विज्ञान विषय में सहायक आचार्य के रूप में उच्च प्राथमिक कोटि में चयन मध्य विद्यालय कुलगड़ा, लातेहार में हुआ है. इससे पहले श्री कुमार को  अंगवस्त्र भेंट कर और माल्‍यापर्ण कर स्‍वागत किया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button