dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
अपराधझारखंड

ब्राउन शुगर के साथ लातेहार शहर का युवक गिरफ्तार

लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने लातेहार शहर से ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान विशाल पासवान, पिता संतोष पासवान, बहेराटांड़, लातेहार के रूप में की गई है. इसके अलावा पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के एक सक्रिय सदस्य को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान मनाजूल अंसारी उर्फ छोटू अंसारी, पिता रजाक अंसारी, निवासी मक्का जोबांग, लोहरदगा के रूप में हुई है. थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा ने इस आशय की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विशाल पासवान, पिता संतोष पासवान, बहेराटांड़, लातेहार को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. उसके पास से अलग-अलग कागज में रखी 13 पुड़िया में लगभग 4.76 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. इसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपए है. थाना प्रभारी ने बताया कि एनसीबी द्वारा एसपी कुमार गौरव को शिकायत मिली थी कि मानस पोर्टल के जरिए अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है. इसके बाद अंचलाधिकारी नंदकुमार राम को सूचित कर छापेमारी दल का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विशाल पासवान की गिरफ्तारी की गई. पूछताछ में सामने आया है कि वह ब्राउन शुगर को अलग-अलग स्थानों पर बेचता था. इस छापेमारी अभियान में अंचलाधिकारी नंदकुमार राम, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल सिन्हा, रामाकांत गुप्ता, राजा दिलावर, कामता कुमार, विकास कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे. वहीं जेजेएमपी के उग्रवादी को ले कर एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि मनाजूल अंसारी अपने ससुराल नावागढ़ आया है और छुप कर ससुराल में रह रहा है. इस सूचना के सत्यापन के बाद एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन छापामारी की गई. इस छापामारी में उसे गिरफ्तार किया. थाना प्रभारी ने बताया कि मनाजूल अंसारी जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य था तथा उसके खिलाफ लातेहार और टंडवा थाना में कुल दो मामले दर्ज हैं. वह लातेहार थाना कांड संख्या में फरार अभियुक्त भी रहा है. उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए पहले भी में कई बार अभियान चलाया गया था. लेकिन हर बार वह फरार हो जाता था.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button