maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडनगर पंचायत चुनाव, लातेहार

नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी मिल्‍यानी कुजूर के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लातेहार।  राजद समर्थित नगर अध्‍यक्ष पद की प्रत्याशी मिल्‍यानी कुजूर का चुनावी कार्यालय शनिवार को बाजारटांड़ चेकनाका के समीप खोला गया. कार्यालय उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रीमती कुजूर ने उनका लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि लातेहार को विकास की नई दिशा देना है.  उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जाएगा. महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए “मैया सम्मान” योजना को मजबूती दी जाएगी तथा सुरक्षित महिला शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी.

उन्होंने होल्डिंग टैक्स की दरों में कमी लाने का वादा करते हुए कहा कि आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ नहीं पड़ने दिया जाएगा. फुटपाथ दुकानदारों के लिए आधुनिक कॉम्प्लेक्स बनाकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि छोटे व्यवसायियों को स्थायी पहचान और सुविधा मिल सके. इस मौके पर राजद  प्रदेश सचिव मोहर सिंह  यादव व  रंजीत यादव के अलावा जिला उपाध्‍यक्ष भोला सिंह, सूरज यादव, बबलू गिरी, अजीत श्रीवास्तव,  निजाम अंसारी, संतोष यादव, नीलम सिंह, संजू यादव, सुरेश राम, बली यादव, दामोदर यादव, दीपक यादव, प्रीत लाल यादव, सूरज कुमार यादव, जगनरायण गिरी, अजीत श्रीवास्तव, चेतन यादव, विनोद राम, बलराम यादव, विष्णु देव कुमार, चिंटू कुमार, उपेंद्र राम, जगजीवन राम परदेसी कुमार रवि, कन्हाई रवि, विकास कुमार रवि, और गोविंद रवि, मनोज रवि, साजिद अंसारी, आरिफ अंसारी, पिंटू राम, नंदू कुमार, सुनील यादव, सोहेल अंसारी, जुबेर अंसारी, अलीम अंसारी, अंशु गुप्ता, टिंकू यादव, रब्बानी हुसैन, प्रदीप यादव, गुड्डू यादव, सीमा देवी, हसमत अंसारी, साजिद अंसारी, वाजिद अंसारी, देवराज प्रसाद, सुल्तान खान, मनोज यादव, मुनिया देवी, बबलू गिरी, गोपाल प्रसाद, आजाद खान, पिंटू अग्रवाल, विनोद राम, वहाब अंसारी, राजा खान, गुड्डू अंसारी, जावेद खान, मजीद खान, चिश्ती मुंतजीर, रिजवान खान, आशिफ इकबाल, आसिफ खान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!