maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

सपा ने राजद समर्थित प्रत्‍याशी मिल्‍यानी कुजूर का समर्थन किया

लातेहार। समाजवादी पार्टी (सपा) ने नगर पंचायत चुनाव, लातेहार में नगर पंचायत अध्‍यक्ष की प्रत्‍याशी मिल्‍यानी कुजूर का समर्थन किया है. सपा के प्रदेश अध्‍यक्ष अध्‍यक्ष रंजन यादव ने इसकी घोषणा  शहर के बाइपास रोड में अवस्थित एक होटल में आयोजित एक प्रेस वार्ता में की. इस दौरान प्रदेश प्रमुख महासचिव मुस्‍तफा अंसारी, रामगढ़ प्रभारी गोविंद बेदिया, कांके प्रत्‍याशी सुरेन व रांंची जिला अध्‍यक्ष रामप्रसाद गोप आदि मौजूद थे.

प्रदेश अध्‍यक्ष व अन्‍य सपा नेताओं ने मिल्‍यानी कुजूर का माल्‍यापर्ण कर स्‍वागत किया. प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि सपा ने पूरे प्रदेश में सर्वे किया है और सर्वे के आधार पर ही प्रत्‍याशियों का समर्थन कर रही है. उन्‍होने बताया कि राजद समर्थित मिल्‍यानी कुजूर लातेहार नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद के लिए योग्‍य प्रत्‍याशी हैं और उनकी सामाजिक पृष्‍टभूमि रही है. मौके पर राजद के प्रदेश सचिव मोहर सिंह यादव, रंजीत यादव, राजा खान, संतोष यादव, केतन यादव, रब्‍बानी हुसैन समेंत कई लोग मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!