latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

चुनाव प्रचार थमा, आचार संहिता के उल्‍लघंन का एक भी मामला दर्ज नहीं

23 फरवरी को सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा मतदान, प्रशासन की तैयारियां मुक्‍कमल

लातेहार। आगामी 23 फरवरी को नगर निकाय का चुनाव होगा. इसे ले कर 21 जनवरी की शाम पांच बजे से चुनाव प्रसार अभियान थम गया. इस दौरान आचार संहिता का एक भी मामला अभी तक दर्ज नहीं किया गया है. हालांकि इस दौरान प्रशासन ने 40 लाख 20 हजार रूपये जब्‍त किया है और इस राशि को संबंधित व‍िभाग को सुपूर्द कर दिया गया है. इसी दौरान 48 हजार रूपये मूल्‍य के देशी और विदेशी शराब बरामद किये गये हैं और 56 हजार रूपये का जावा महुआ नष्‍ट किया गया है. उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता ने इस आशय की जानकारी शनिवार को आहुत प्रेस वार्ता में दी. उन्‍होने बताया कि आगामी 23 फरवरी को नगर पंचायत क्षेत्र के कुल 22 मतदान केंद्रों में मतदान कराया जायेगा. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है. मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाये गये हैं. पांच सेक्टर पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.  मतदान दलों की कुल संख्या 22 है. जिसमें 110 मतदान कर्मी शामिल हैं इसके अलावा 61 कर्मियों को रिजर्व में रखा गया है. 22 फरवरी को सभी मतदान दलों को समाहरणालय परिसर से उनके-अपने मतदान केंद्रों के लिए डिस्पैच किया जाएगा.  सभी मतदान कर्मी अपने चिन्हित स्थल पर रात्रि विश्राम करेंगे. मतदान प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक निर्धारित किया गया है.  27 फरवरी को प्रातः 08:00 बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक, लातेहार स्थित मतगणना कक्ष में प्रारंभ होगी.मतगणना के लिए कुल 15 बेंच बनाये गये और दो राउंड में मतगणना करायी जायेगी. मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, निर्वाची पदाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रेयांश व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!