WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

विश्‍व हिंदु परिषद के अंतरराष्‍ट्रीय महामंत्री को स्‍वागत किया

बतौर मुख्‍य अतिथि बालुमाथ में विराट हिंदु सम्‍मेलन में भाग लिया

लातेहार। विश्‍व हिंदु परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिद परांडे का लातेहार जिला में आगमन होने पर विश्‍व हिंदु परिषद के जिला अध्‍यक्ष श्‍याम अग्रवाल ने उनका स्‍वागत किया. श्री अग्रवाल ने श्री परांड को अंग वस्‍त्र, पौधा और भगवान श्रीराम के दरबार की प्रतीकात्‍मक स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किया. मौके पर श्री परांडे ने हिदु और सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की. उन्‍होने लोगों को इसे ले कर जारूगक व सजग करने का आह्वन किया. नियमित कार्यक्रमों का आयोजन करने का मंत्र दिया और कहा कि इससे निरंतरता बनी रहती है. उन्‍होने हिंदु समाज के लोगों को गौ हत्या बंद कराने के लिए लगातार आवाज उठाने और लव जिहाद से समाज की बेटियों को बचाने का प्रयास करने की बात कही. उन्‍होने गांवो में ईसाई मिशनरियों का प्रवेश बंद कराने, जातिगत भेदभाव नहीं करने की भी अपील की. उन्‍होने कहा कि हम सब हिंदु हैं और हमें जाति या वर्ण में नहीं बंंटना है. मौके पर विश्‍व हिंदु परिषद के जिला उपाध्‍यक्ष संजय तिवारी व रविंद्र गुप्‍ता, संगठन मंत्री विजय यादव, बजरंग दल के जिला संयोजक गौरव महलका, जिला सह संयोजक विशाल विश्‍वकर्मा व समरसता प्रमुख मनोहन राम मौजूद थे.बता दें कि श्री परांडे जिले के बालुमाथ प्रखंड मुख्‍यालय के जोगियाडीह के बिरसा मैदान में विरोट हिंदु सम्‍मेलन में बतौर मुख्‍य अति‍थि भाग लेने पहुंचे थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!