SS SUPERMART 4 x6
cele n
carnival 1
parween
Lat
WhatsApp Image 2025-10-07 at 2.11.55 PM
lps 1
alisha 1
pa
rachna
RPD NEW NEW
mahi
लातेहार

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह के कार्यों को याद किया

लातेहार। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्‍ली के एम्‍स अस्‍पताल में निधन हो गया. उन्‍होने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन पर पूरे देश मे शोक की लहर है. लातेहार जिला कांग्रेस कार्यालय में भी शोक सभा आयोजन कर दिवगंत आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. अध्यक्षता  जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुजंर उरांव ने किया.

Advertisement

मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भीम कुमार ने कहा कि डा मनमोहन सिंह को देश के आर्थिक सुधारों का जनक कहा जाता है. उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्‍हें एक महान अर्थशास्‍त्री के रूप मे जाना जाता है. उन्‍होने वन अधिकार, मनरेगा व सूचना का अधिकार जैसे कई कानून देकर देश को सशक्त बनाने में अहम भूमिका अदा की.

Advertisement

जिला अध्यक्ष उरांव ने कहा कि मनमोहन सिंह ने देश  की बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाकर मजबूत करने का कार्य किया था. उनका कार्यकाल देश के लिए यादगार रहेगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पंकज तिवारी ने कहा कि डा मनमोहन सिंह एक सरल, विनम्र व दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी थे. डा सिंह ने प्रधानमंत्री समेत कई अन्य पदों पर रहकर देश के कई मामलों मे देश को सशक्त बनाने का काम किया.

Advertisement

विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव ने कहा कि देश मनमोहन सिंह के किए गए कार्यों को कभी नहीं भूलेगा. उनका निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है. मौके पर महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता देवी, जिला कांग्रेस महासचिव इमरान अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष सहजाद अंसारी, मनोज पासवान, नागेश्वर यादव, गुडु दुबे, बसंत पासवान, देवराज यादव, सकलदीप उरांव, राजीव कुमार बग्गा, धनंजय यादव, ललित उरांव, मनजीत यादव व पंकज उरांव समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button