WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

मुनी देवी ने वृद्धा अवस्‍था पेंशन बहाल कराने की मांग की

लातेहार। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. लातेहार प्रखंड के पंचायत मोंगर के  ग्राम केडू निवासी मुनि देवी ने एक आवेदन सौंप कर वृद्धा पेंशन योजना का लाभ देने की मांग की. उन्‍होने अपने आवेदन में बताया है कि उन्हें पूर्व में पेंशन का लाभ प्राप्त हो रहा था, किन्तु वर्तमान में पेंशन राशि प्राप्त नहीं हो रही है. इस संबंध में उन्होंने पुनः पेंशन भुगतान सुनिश्चित कराने हेतु अनुरोध किया है. उपायुक्त द्वारा संबंधित विभाग को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि पात्र लाभुकों को सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा. जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से जमीन विवाद, आवास संबंधी, भुगतान, मुआवजा , रोजगार, नामांकन से संबंधी जुड़े आवेदन आये.  जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए , समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!