mahesh singh banner letest
alisha 4 6
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

साक्षी गैस सर्विस का कार्यालय खुला, उपभोक्‍ताओ को राहत

लातेहार। शहर के रेलवे स्‍टेशन रोड में बाइपास चौक के पास स्थित साक्षी गैस सर्विस का कार्यालय उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता के निर्देश के बाद खोल दिया गया है. बता दें कि पिछले 19 मार्च को वांछित दस्‍तावेज उपलब्‍ध नहीं कराने के कारण उपायुक्‍त के निर्देश पर कार्यालय को सील कर दिया गया था. जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम ने बताया कि प्रशासन के द्वारा मांगी गयी जानकारी व वांछित दस्‍तावेज जमा करने के बाद एजेंसी के कार्यालय को खोलने की अनुमति प्रदान की गयी है. उन्‍होने बताया कि उपायुक्‍त के निर्देश पर जिले के सभी गैस एजेंसियों के लाइसेंस व उनके ग्राहकों की सूची व संख्‍या की जांच की जा  रही है. उन्‍होने बताया कि गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए उपायुक्‍त के निर्देश पर प्रशासन कृतसंकल्‍प है. उन्‍होने घरेलु रसोई गैस का अवैध रूप से भंडारण नहीं करने एवं व्‍यवसायिक प्रतिष्‍ठानों मे घरेलुु रसोई गैस का इस्‍तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी है. 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!