नगर पंचायत
नगर पंचायत ने अवैध अतिक्रमण व पार्किंग पर कार्रवाई की

लातेहार। नगर पंचायत इन दिनों एक्शन में है. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को ले कर सड़कों पर किये गये अवैध अतिक्रमण और अवैध रूप से की गयी पार्किंग पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. सोमवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर शहर के समाहरणालय के आसपास के क्षेत्रों में सड़कों पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर चलाये जा रहे ठेला और खोमचा को हटाया गया. नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मियों ने सड़क के किनारे लगाने वाले ठेला, खोमचा और सब्जी बेचने वालों को वहां से हटाया. इसके अलावा अवैध रूप से पार्किंग कर रखे टेंपो व अन्य वाहनों से राजस्व की वसूली की गयी. यह अभियान धर्मपुर से ले कर सर्किट हाउस तक चलाया गया. इस अभियान में रेवेन्ये इंस्पेकटर, नगर पंचायत के लेखापाल राहुल कुमार व होमगार्ड के जवान शामिल थे.




