green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
sri ram
नगर पंचायत

नगर पंचायत का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी

लातेहार। शहर में  बढ़ती सड़क जाम एवं  सड़क सुरक्षा को ले कर नगर पंचायत के द्वारा निरंतर अतिक्रमण  हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. बुधवार को भी नगर प्रशासन राजीव रंजन के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़क पर अनाधिकृत रूप से खड़ वाहनों को वहां से हटाया गया. वाहन चालकों को हिदायत दी गयी कि वे अपनी वाहन पार्किंग एरिया में ही लगायें. सड़कों पर अवैध रूप से वाहन लगाते पाये जाने पर जुर्माना एवं कार्रवाई की जायेगी. अलावा सड़क पर दुकानों का सामान जैसे बर्तन, कुर्सी, टेबुल व अन्‍य प्‍लास्टिक आईटम निकाल कर सड़क का अति‍क्रमण करने वालों को भी चेतावनी दी गयी. उन्‍हें अपने दुकान के अंदर ही सामान रख कर बेचने का निर्देश दिया गया. सड़क के किनारे ठेला व खोमचा लगा कर फल व सब्‍जी विक्रेताओं को भी चेतावनी दी गयी. नगर प्रबंधन राजकुमार वर्मा ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि शहर में जाम की स्थिति नहीं हो.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!