Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
नगर पंचायत

नगर का सुंदर व स्‍वच्‍छ बनाना पहली प्राथमिकता: महेश सिंह

लातेहार। नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह ने कहा क‍ि नगर पंचायत को स्‍वच्‍छ व सुंदर बनाना नगर पंचायत की पहली प्राथमिकता है और इसमें सफाई कर्मियों की अहम भूमिका है. नगर पंचायत के सफाई कर्मी भी हमारे ही परिवार के अंग हैं. श्री सिंह शनिवार को आगामी मॉनसूून को ले कर नाली सफाई करने हेतु गठित विशेष सफाई दल को रवाना करने के मौके पर बोल रहे थे. नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उपाध्यक्ष संतोष रंजन के अलावा कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन समेत अन्य वार्ड पार्षद ने हरी झंडी दिखा कर विभिन्न वार्डों के लिए रवाना किया. कार्यपालक पदाधिकारी श्री रंजन ने कहा कि सफाई दल का कार्य विभिन्न वार्डों के अंतर्गत नाली की सफाई करना है तथा ताकि जल जमाव से निजात पाया जा सके. नाली सफाई को नगर पंचायत के द्वारा एक अभियान के तहत लिया है. अगले एक महीने में नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत संपूर्ण नालियों का सफाई करना है. मौके पर नगर प्रबंधक जय लक्ष्मी भगत, राजकुमार वर्मा, कनीय अभियंता संदीप कुमार, अमित कुमार के अलावा वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्ता, जयराम कपूर, संयुक्ता कुंवर, विमला देवी और आशा देवी आदि उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!