लातेहार। जिला मुख्यालय एक बड़े हिस्से में नौ मई को पेयजल आपूर्ति सेवा बाधित रहेगी. इस आशय की जानकारी नगर पंचायत के कनीय अभियंता अमीत कुमार ने दी. उन्होने बताया कि शहर के रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्माणाधीन आरओबी निर्माण के दौरान शहरी जलापूर्ति योजना का पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गया है. उन्होने बताया कि पाइपलाइन का मरम्मती कार्य किया जा रहा है और इसे दुरूस्त करने में एक दिन का समय लग सकता है. उन्होने बताया कि इस कारण शहर के डुरूवा क्षेत्र के वार्ड संख्या 4, 5 एव 6 में नौ मई को शहरी जलापूर्ति बाधित रहेगी. उन्होने शहर वासियों से सहयोग अपील की है.