latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
धर्म

महान छठ पूजा आस्‍था व विश्‍वास का प्रतीक है: सुरेश साहू

लातेहार। श्रीरामनवमी पूजा समिति, तरवाडीह के अध्‍यक्ष सुरेश साहू ने कहा कि महान छठ पूजा लोक आस्‍था और विश्‍वास का प्रतीक है. छठ पूजा में सूर्य देव की पूजा की जाती है, जो जीवन को ऊर्जा और शक्ति प्रदान करते हैं. धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में एक सकारात्‍मक उर्जा का संचार होता है और नकारात्‍मकता दूर भागती है. श्री साहू ने छठ पूजा पर लोगों को अपनी शुभकामनायें दी. श्री साहू चैैैती छठ पूजा के मौके पर रविवार की शाम ग्राम में खड़ना के प्रसाद ग्रहण करने के दौरान उक्‍त बातें कही. मौके पर प्रखंड उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद ने भी कहा कि महान छठ पूजा हमारी सांस्‍कृतिक एवं परंपरा का परिचायक है. इस अवसर पर संजय ठाकुर, चंदन प्रसाद, जंगाली साव, नितेश साहू, लवकुश प्रसाद, सौरभ गुप्ता, सुमित साहू, आयुष साहू व अन्‍य लोग मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button