WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

राष्‍ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठायें जिलावासी: पीडीजे

लातेहार। आगामी नौ मई को व्‍यवहार न्‍यायालय परिसर, लातेहार में इस साल का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किया जायेगा. राष्‍ट्रीय लोक अदालत एवं वर्तमान में चल रहे 90 दिवसीय ’मध्यस्थता देश 2.0  अभियान की सफलता के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के अध्‍यक्ष शेषनाथ सिंह की अध्‍यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पीडीजे श्री सिंह ने राष्‍ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन करने के लिए अभी से ही नोटिस तामिला और प्री-सिटिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने विशेष रूप से सुलहनीय आपराधिक मामलों, दीवानी मामलों, बैंक ऋण, बिजली बिल और वैवाहिक विवादों जैसे मामलों को चिन्हित कर अधिक से अधिक नोटिस तामिला कराने पर जोर दिया. श्री सिंह ने पारा लीगल वोलंटियर्स को ग्रामीण क्षेत्रों और दूर-दराज के इलाकों में जाकर लोगों को लोक अदालत एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा लोगों को मिलने वाले लाभों के प्रति जागरूक करने का निर्देाश्‍ दिया ताकि वे अपने लंबित मामलों का निपटारा करा सकें तथा प्राधिकार के योजनओं का लाभ उठा सके.  बैठक में लंबित मामलों को कम करने और आम जनता को सुलभ न्याय प्रदान करने के लिए विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर भी चर्चा की गई. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मियों को सेवा भाव से कार्य करने और आगामी लोक अदालत एवं को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की अपील किया. उन्‍होने जिला वासियों से इस राष्‍ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. बैठक में प्रधान न्यायाधीश( कुटुम्ब न्यायालय) सैयद सलीम फातमी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय श्री संजय कुमार दुबे, एसीजेएम-सह प्रभारी सचिव, डालसा, कुमारी जीव, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी-सह-प्रभारी न्यायाधीश  उत्कर्ष जैन, बार एसोसिएषन के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव, सचिव संजय कुमार सहित सभी लोक अभियोजक, मध्यस्थकर्ता एवं पारा लीगल वोलंटिर्यस उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!