बरवाडीह (लातेहार)। प्रखंड के सरईडीह शिव मंदिर के पांचवे वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम भक्ति जागरण के साथ समाप्त हो गया. 20 जून को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुए इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन सोमवार की रात्रि विशाल भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. भक्ति जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, एसडीपीओ बीरेंद्र राम, सीओ लोकेश सिंह, यूथ कांग्रेस प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह, मंदिर समिति के संरक्षक सह संस्थापक अमरेश गुप्ता, ग्राम प्रधान रामनाथ साव समेत अन्य अतिथियों के द्वारा सयुंक्त रूप से फीता काट कर किया गया. कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद आयोजन समिति के द्वारा अतिथियों को चुनरी के साथ-साथ मंदिर का स्मृति चिन्ह बैठकर के सम्मानित किया गया. झारखंड के धनबाद, बोकारो और रांची के कलाकार जतिन शर्मा और आनंद हलचल, लेडीज सिंगर वीणा कौर, खुशबू और सिमरन समेत अन्य क्लाकारों को जिला परिषद संतोषी ने सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान मंदिर के संस्थापक अमरेश कुमार गुप्ता ने कहा की यह मंदिर हम सभी के एक विरासत के रूप में है और हमारे धर्म और हमारी संस्कृति की एक पहचान है. जिसे हम सभी को मिलकर एकजुट के साथ बचाना और इसे आगे बढ़ाने के साथ आने वाली पीढियां को भी इससे जोड़ने की जरूरत है. कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों से पूरी रात सभी लोगों को झूमने पर मजबूर किया. इस दौरान मौके पर बेतला मुखिया मंजू देवी, पूर्व मुखिया संजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, मंदिर समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रकाश सिंह, आशीष गुप्ता, उमेश प्रसाद औररंजन गुप्ता समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.