लातेहार। टीवी मुक्त भारत जागरूकता अभियान के तहत 30 मार्च को शहर के बनवारी साहू महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं जिला यक्ष्मा समिति, लातेहार के तत्वाधान में महाविद्यालय परिसर में जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के द्वारा टीवी मुक्त भारत कार्यक्रम को गांव स्तर पर ले जा आकर सफल बनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश को टीबी मुक्त करने का संकल्प लिया है. मौके पर जिला यक्ष्मा समिति लातेहार के विनय कुमार बादल ने कहा कि उन्होंने कहा कि टीबी पूरी तरह से उपचार योग्य है. इसका इलाज एंटीबायोटिक दवाओं किया जाता है. उन्होंने टीबी का लक्षण पाए जाने पर नजदीकी अस्पताल में जा कर संपर्क करने की अपील की. मौके पर समिति के लबली राम एवं मदन लाल गुप्ता ने भी स्वयंसेवकों कई जानकारी दी.