लातेहार
25 वां जिला स्थापना दिवस को यादगार बनायेगा जिला प्रशासन, डीसी ने की समीक्षा


उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम समयबद्ध एवं समन्वित रूप से संपन्न हों, इसके लिए विभागों के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक है. बैठक में आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रमों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभातफेरी, खेलकूद प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी, सम्मान समारोह एवं अन्य गतिविधियों की तैयारियों पर चर्चा की गयी. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन लातेहार डॉ राजमोहन खलखो समेंत जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं ऑनलाइन अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. 