lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

जिला निर्माण में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को किया जायेगा सम्‍मानित

लातेहार। साल 2001 की चार अप्रैल को लातेहार जिला पलामू से अलग हो कर एक नये जिला के रूप में अस्तित्‍व में आया था. इस वर्ष लातेहार जिला स्‍थापना के 25 वर्ष पूरे हो जायेगें. इस मौके पर प्रशासन के द्वारा जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें. वहीं जिला निर्माण में योगदान देने वाले जिले के आंदोलनकारियों को चार अप्रैल शहर के जुबली रोड स्थित होटल कार्निवल में अपराह्न दो बजे एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्‍मानित किया जायेगा. यह कार्यक्रम लातेहार जिला निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले होगा. इस आशय की जानकारी समिति के संयोजक मुरली प्रसाद ने दी. श्री प्रसाद ने बताया कि लातेहार जिला निर्माण में समिति का बहुत ही महत्‍वपूर्ण योगदान रहा है. आज हम जिले का 25 वां स्‍थापना दिवस मनाने जा रहे हैं. ऐसे में जिला निर्माण आंदोलन के साथियो को स्‍मरण करना हम सबों का दायित्‍व है. उन्‍होने कहा कि वर्षों के अनवरत आंदोलन, त्याग और जन-एकजुटता के परिणामस्वरूप लातेहार ने पलामू से अलग होकर झारखंड के 19वें जिले के रूप में अपनी पहचान बनाया. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे लातेहार जिला निर्माण संघर्ष समिति’ के बैनर तले किया गया आंदोलन है. इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रत्‍यक्ष व अप्रत्‍यक्ष रूप से भाग लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!