WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

डा अंबेडकर ने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया: उपायुक्‍त

लातेहार। 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ विवेकानंद पार्क, चन्दनदीह में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्‍हें अपनी श्रद्धांजलि दी. मौके पर  उपायुक्त ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को स्मरण किया और कहा कि बाबा साहब ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्‍होने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया. उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और भाईचारे की दिशा में प्रेरित करते हैं. उपायुक्त ने उपस्थित लोगों से बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में समरसता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया.उन्होंने कहा कि शिक्षा, जागरूकता एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान ही एक सशक्त और विकसित समाज की आधारशिला है. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस मौके पर डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, जिला उप निवार्चन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला समाज कल्‍याण पदाधिकारी अलका हेंब्रोम, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, अंचल अधिकारी नंदकुमार राम, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, नगर प्रबंधक जया लक्ष्‍मी भगत, राजकुमार वर्मा, लेखापाल राहुल कुमार आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!