लातेहार। पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ राम ने 14 अप्रैल को बाबा साहब डा भीमरामव अंबेडकर को उनकी जयंती पर याद किया और उन्हें अपनी श्रद्धासुमन अर्पित की. उन्होने जिला मुख्यालय से सटे जलता स्थित परिसर में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण की और उन्हें नमन किया. उन्होने कहा कि बाबा साहब आजीवन समानता और समान न्याय के लिए संघर्ष किया. उन्होने समाज के वंचित, दोषित व दलितों के उत्थान के लिए काम किया. बाबा साहब का स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माण में उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा. वे संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे और भारतीय संविधान को तैयार करने में मुख्य भूमिका निभाई. मौके पर सुदामा प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समाज सुधार का प्रतीक है. उन्होंने भारतीय समाज को समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे का संदेश दिया. मौके पर प्रभात कुमार, रविंद्र प्रजापति, अंकित पांडेय, रंजीत कुमार, विशाल कुमार राजन कुमार व विजय आदि मौजूद थे.