लातेहार
निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त


उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है. किसी भी स्थिति में कदाचार की सूचना नहीं मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिये प्रतिनियुक्त स्टैटिक एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट विभागीय निर्देशों के अनुरूप कदाचार मुक्त ढंग से परीक्षा का संचालन किया जायेगा. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. परीक्षा सामग्री के ट्रंक खोलने के समय अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी कराई जाएगी, जिसमें केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी, दो वीक्षक एवं तीन अभ्यर्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी.
परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू के अलावा जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी के अलावा संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.