लातेहार। सीबीएसई 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में कस्तूबा गांधी जिला मुख्यमंत्री उत्कृृृष्ट विद्यालय की विभा कुमारी ने 76 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टॉप हुई है. जबकि सोनी कुमारी ने 70.83 प्रतिशत अंक ला कर दूसरा, रूपवंती कुमारी ने 69.83 प्रतिशत अंक ला कर तीसरा, आरती कुमारी ने 69.00 प्रतिशत अंक ला कर चौथा और नेहा कुमारी ने 66.83 प्रतिशत ला कर पांचवांं स्थान प्राप्त किया है. विद्यालय की वार्डन पिंकी कुमारी ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय की कुल 71 छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिसमें 59 छात्रायें सफल हुई हैं.वार्डन पिंकी कुमारी व वरीय शिक्षिका मार्शेला टोप्पो ने सफल छात्राओं को अपनी शुभकामनायें दी है और एक लक्ष्य बना कर आगे की शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी.