lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

आयुषी जायसवाल बनी पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की टॉपर

लातेहार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, लातेहार के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रौशन किया है. इस वर्ष विद्यालय के कुल 59 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिसमें सभी ने सराहनीय सफलता हासिल की है.

राखी कुमारी

विद्यालय की छात्रा आयुषी जायसवाल ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय की टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया. राखी कुमारी ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान, अलतमस सबा ने 92.6 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान, निष्ठा रानी ने 91.8 प्रतिशत अंक के साथ चतुर्थ स्थान तथा दिव्यम राज ने 88.4 प्रतिशत अंक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया. विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्‍होने कहा कि यह छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है.  उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्‍होने कहा क‍ि विद्यालय परिवार ने इस सफलता पर आगे भी बेहतर शैक्षणिक उपलब्धियों का संकल्प लिया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!