लातेहार
वाहन जांच अभियान में 68 का कटा ऑनलाइन चालान, एक वाहन जब्त

लातेहार। सड़क सुरक्षा को ले कर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने जिले के चंदवा के इंदिरा चौक में 16 अप्रैल रात्रि 10 बजे से यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का मोटरवाहन अधिनियम 2019 के तहत 102 वाहनों की जांच की. जांच के क्रम में यातायात के नियमों का उलंघन करने वाले 68 वाहनों ऑनलाइन चालान किया गया. 195200 रुपए बताते जुर्माना वसूला गया. जबकि एक वाहन को जब्त किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने लोगों से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की और कहा कि खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें.




