Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

जिले के 27 वें उपायुक्‍त के रूप में संदीप कुमार ने पदभार ग्रहण किया

लातेहार। जिले के 27 वें उपायुक्त के रूप में संदीप कुमार ( भाप्रसे) ने यहां पदभार ग्रहण कर लिया है. बता दें कि इससे पूर्व उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता का कोडरमा में स्‍थानातंरण हो गया है. नव पदस्‍थापित उपायुक्‍त श्री कुमार इससे पहले झारखंड लोक सेवा आयोग मे बतौर सचिव पदस्‍थापित थे. श्री कुमार 2014 साल के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि लातेहार ज़िले में विकास योजनाओं में तेजी लाते हुए उन्हें धरातल पर सफल रूप प्रदान करना पहली प्राथमिकता रहेगी. उन्‍होने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास करना हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि वे  ज़िले की बेहतरी एवं आम जनों के कल्याण के लिए सदैव तत्परता से कार्य करेंगे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!