लातेहार। जिला मुख्यालय के धर्मपुर पथ में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की रूपाली कुमारी ने सर्वाधिक 97.6 प्रतिशत अंक ला कर जैक 10 वीं बोर्ड परीक्षा में जिला टॉपर हुई है. रूपाली राज ने 500 में से 488 अंक हासिल किये. वहीं इसी विद्यालय की रौशनी गुप्ता ने 97.2 अंक ला कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. जिले के टॉप टेन में इस विद्यालय के पांच छात्र शामिल हैं. प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने बताया कि विद्यालय के टॉप टेन में सभी ने 91 प्रतिशत से अधिक अंक ला कर विद्यालय का नाम रौशन किया है. विद्यालय का अभिषेक कुमार ने 95.6, खुशी कुमारी ने 95, रागिनी कुमारी ने 94.4, हर्ष राज ने 93.4, परी कुमारी व सौम्या कुमारी ने ने 92.8, स्वास्तिक सजग ने 91.8, कृष्णा अग्रवाल ने 91.4 और अनमोल राज ने 91.2 प्रतिशत अंक ला कर टॉप टेन में अपना नाम शुमार किया है. प्राचार्य ने सभी सफल छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है और एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे की शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी. उन्होने वैसे छात्र जिन्होने अपेक्षाकृत कम अंक लायें हैं, उनकी हौसला अफजाई की और कहा कि सफलता केवल अंकों से नहीं मापी जाती है. यह आपको और बेहतर करने की प्रेरणा देता है. निराश होने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और आगे बढ़ते रहें.
जिला के टॉप टेन छात्रों की सूची
रूपाली राज (सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार)- 97.6 प्रतिशत
रौशनी गुप्ता (सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार)- 97.2 प्रतिशत
तराना परवीन (प्रोजेक्ट हाइ स्कूल, सासंग)- 96.2 प्रतिशत
आयुष राज ( आरके हाई स्कूल, बालुमाथ) – 95.8 प्रतिशत
पवन गंझू ( उत्क्रमित उच्च विद्याल, टोंटीहेसला,) -95.6 प्रतिशत
अभिषेक कुमार ( सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार) 95.6 प्रतिशत
सोनाक्षी बागेश्वरी- ( उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लाधूप, चंदवा)- 95 प्रतिशत
खुशी कुमारी ( सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार) 95 प्रतिशत
सुुधा कुमारी ( प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, बालुमाथ) 94.8 प्रतिशत
रागिनी कुमारी ( सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार) 94.4 प्रतिशत
आयुष कुमार ( आरके हाई स्कूूूल, बालुमाथ) – 93.8 प्रतिशत
कंचन कुमारी ( उत्क्रमित उच्च विद्यालय टोंटी हेसला) 93.8 प्रतिशत
अनिल गुप्ता (प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, बारियातू) 93.4 प्रतिशत