लातेहार। झारखंड अधिविध परिषद (जैक) के द्वारा जारी 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, हेरहंज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है. इस वर्ष विद्यालय से कुल 42 छात्राएं मैट्रिक परीक्षा में भाग लिया. इनमें से 37 छात्रायें प्रथम एवं पांच छात्रायें द्वितीय स्थान से उतीर्ण हो कर विद्यालय का मान बढ़ाया है. विद्यालय की टॉप फाइब छात्रायें 1- सुनीता कुमारी 447अंक 89.40% 2- सुषमा कुमारी 445 अंक 89.00% 3- कंचन कुमारी 443 अंक 88.6% 4- दीपिका कुमारी 418 अंक 83.60% 5- अंकिता कुमारी 402 अंक 80.40%