lps
gupta veg
cho copy.jpg p
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
sri ram
बालुमाथ

पत्रकार जावेद अख्तर की बेटी बनी साइंटिस्ट, जिले का नाम किया रोशन

बालूमाथ(लातेहार): बालूमाथ निवासी वरिष्ठ पत्रकार सह समाजसेवी जावेद अख्तर की बड़ी बेटी इनाया जावेद (नुजा) ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए साइंटिस्ट के रूप में अपनी पहचान बनाई है। दवा अनुसंधान के क्षेत्र में कार्य करने वाली देश की एक प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल कंपनी में साइंटिस्ट के रूप में उसका चयन हुआ है।ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी इनाया अपनी कड़ी मेहनत, लगन और पारिवारिक सहयोग के बल पर यह मुकाम हासिल की है। उसकी इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा बालूमाथ और लातेहार जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इनाया ने झारखंड के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बीआईटी मेसरा से मास्टर ऑफ फार्मेसी (M.Pharm) की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद उसका चयन हैदराबाद स्थित भारत की एक अग्रणी फार्मास्यूटिकल रिसर्च कंपनी में साइंटिस्ट के पद पर हुआ है। जहां वह विभिन्न बीमारियों पर शोध करते हुए नई दवाओं के विकास में योगदान देंगी। नुजा की सफलता की खबर से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इनाया की उपलब्धि यह साबित करती है कि यदि बेटियों को सही दिशा, अवसर और समर्थन मिले, तो वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। “पढ़ेंगी बेटियां, तभी आगे बढ़ेंगी बेटियां” — यह कथन उसकी सफलता के साथ पूरी तरह सार्थक होता नजर आता है।अपनी इस उपलब्धि का श्रेय इनाया ने अपने पिता जावेद अख्तर को दिया है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी उनके पिता ने हमेशा उसका हौसला बढ़ाया और उसकी पढ़ाई में कभी कोई बाधा नहीं आने दी। पिता का यही विश्वास और सहयोग उसकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत बनी। इनाया जावेद की यह उपलब्धि न केवल लातेहार, बल्कि पूरे झारखंड के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। उसकी सफलता यह संदेश देती है कि मेहनत, दृढ़ संकल्प और परिवार के सहयोग से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!