लातेहार
आशीष रंजन ने रक्तदान कर बच्चे की जीवन रक्षा की


लातेहार। शहर के धर्मपुर मुहल्ला निवासी आशीष रंजन उर्फ विक्की ने एक छोटी से अपील कर रक्तदान कर एक बच्चे की जीवन रक्षा की है. जानकारी के अनुसार जिले के बालुमाथ प्रखंड के बिशुनपुर ग्राम का 12 वर्षीय प्रकाश उरांव गंभीर रूप से बीमार है और उसका इलाज लातेहार सदर अस्पताल में चल रहा है. चिकित्सकों ने उसके लिए एबी पॉजिटिव समूह के रक्त की आवश्यकता बताई थी. प्रकाश के बड़े भाई ने एक यूनिट रक्तदान किया था, बावजूद इसके एक यूनिट एबी पॉजिटिव रक्त की तत्काल जरूरत थी. लातेहार ब्लड बैंक में उक्त समूह का रक्त उपलब्ध नहीं था. प्रकाश का परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है. उन्होने लोगों से रक्तदान करने की अपील की. न्यूज टाइम एवं अन्य सोशल मीडिया से जब आशीष रंजन को इसकी जानकारी मिली तो वे स्वयं ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान कर उस बच्चे की जीवन रक्षा की. इतना ही नहीं आशीष रंजन ने प्रकाश के परिजनो को आर्थिक मदद भी की. आशीष रंजन ने बताया कि वे नियमित रक्तदान करते हैं. यह उनका सातवां रक्तदान है. उन्होने खास कर युवाओ से आगे बढ़ कर रक्तदान करने की अपील की. प्रकाश के परिजनों ने आशीष रंजन के प्रति आभार प्रकट किया.
