RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

अनूप महलका अध्‍यक्ष व रीतेश महलका मारवाड़ी युवा मंच के सचिव बने

लातेहार। मारवाड़ी युवा मंच, लातेहार शाखा की एक बैठक में आयोजित की गयी. बैठक में सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया.  सर्वसम्मति से अनूप महलका को मारवाड़ी युवा मंच, लातेहार का अध्यक्ष बनाया गया. जबकि रितेश महलका को सचिव और सचिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया. नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री महलका ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक सशक्त माध्यम है. आगामी सत्र में हमारी प्राथमिकता युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक सेवा गतिविधियों को बढ़ाने तथा समाजहित में नए आयाम स्थापित करने की होगी. सभी सदस्यों के सहयोग से लातेहार शाखा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा. सचिव श्री महलका ने कहा कि संगठन की मजबूती उसकी सक्रियता और टीम भावना में निहित होती है. उन्‍होने अधिक से अधिक युवाओं को मंच की गतिविधियों से जोड़कर समाजहित के कार्यों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की अपील की. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में शाखा संगठन विस्तार, समाज सेवा एवं युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगी. बैठक में इस अवसर पर सुशील अग्रवाल, विनोद महलका, संदीप अग्रवाल, मुकेश भूत, नरेश अग्रवाल, सुभाष महलका, निर्मल अग्रवाल एवं अन्य ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!