लातेहार
बालुमाथ के क्रिकेट प्रभात का जेएससीए के टी-20 लीग में चयन, विधायक ने दी बधाई


लातेहार। जिले के बालूमाथ प्रखंड के प्रतिभावान युवा क्रिकेटर प्रभात कुमार यादव का चयन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) द्वारा आयोजित होने वाली पहली झारखंड T20 लीग (J-T20) के लिए किया गया है. प्रभात की इस सफलता से पूरे जिले और खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर है. इस बड़ी उपलब्धि पर लातेहार विधानसभा के विधायक प्रकाश राम ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रभात कुमार यादव को बधाई दी है.
विधायक ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रभात कुमार यादव का इस प्रतिष्ठित लीग में चुना जाना पूरे बालूमाथ प्रखंड और लातेहार जिले के लिए एक बेहद गर्व का क्षण है. एक छोटे से क्षेत्र से निकलकर अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर राज्यस्तरीय मंच तक पहुँचना यह साबित करता है कि हमारे ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. विधायक ने आगे कहा कि प्रभात की यह सफलता क्षेत्र के अन्य उभरते हुए युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनेगी.
