RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

एसडीपीओ ने पंजाब नेशनल बैंक में सुरक्षा व्‍यवस्‍था का जायजा लिया

लातेहार। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), बरवाडीह  विरेन्द्र राम ने मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक के बेतला शाखा का निरीक्षण किया.  निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैंक परिसर, सुरक्षा उपकरणों, सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश एवं निकास द्वारों सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्‍होने बैंक प्रबंधन और कर्मचारियों से सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की. एसडीपीओ विरेन्द्र राम ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि बैंक, पेट्रोल पंप तथा अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा को लेकर बरवाडीह पुलिस विशेष रूप से सतर्क है. इसी उद्देश्य से  निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की संभावना को रोका जा सके. उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्ती अभियान चला रही है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. बैंक प्रबंधन को भी सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया गया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!