Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

पात्र परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ें: डीडीसी

लातेहार। उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक का उद्देश्य जिले में आजीविका से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था. बैठक में स्वयं सहायता समूह के गठन, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संघों की स्थिति, महिला सशक्तिकरण, बैंक लिंकेज, रिवॉल्विंग फंड, सामुदायिक निवेश निधि, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार सृजन से संबंधित कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई.  उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी पात्र परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए तथा समूहों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने हेतु नियमित प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाए.  उन्होंने बैंक लिंकेज की प्रगति में तेजी लाने, लंबित प्रस्तावों का शीघ्र निष्पादन करने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया. बैठक में जेएसएलपीएस डीपीएम संतोष कुमार के अलावा आजीविका समन्वयक सहित संबंधित कर्मी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!