maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडलातेहार

डिजीटल क्रॉप सर्वे को ले कर जिला स्‍तरीय प्रशिक्षण सह कृषक गोष्‍ठी का आयोजन

लातेहार। कृषि विभाग कार्यालय स्थित आत्‍मा परियोजना के सभागार शुक्रवार को डिजीटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) का एक दिवसीय जिला स्‍तरीय प्रशिक्षण सह कृषक गोष्‍ठी का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में बताया गया कि खरीफ 2026-27 में डिजीटल क्रॉप सर्वे के तहत सर्वेक्षण का कार्य किया जाना है. इसकी तैयारियों की समीक्षा एवं जानकारी साझा करने के उदेश्‍य से प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है. प्रशिक्षण में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधकों ने भाग लिया. प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर कंचन कुमार सुमन, उप परियोजना निदेशक, आत्‍मा लातेहार एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक, चंदवा जितेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा डिजीटल क्रॉप सर्वे कार्य की गतिविधियों को समय पर पूरा करने के लिए विस्‍तार से जानकारी दी. उन्‍होने डोमेंंस्‍ट्रेशन एप के माध्‍यम से प्रखंंड स्तरीय नोडल पदाधिकारी, सुपरवाईजर एवं सर्वेयर का पंजीकरण तथा सर्वे करने की विधि की बताया. प्रशिक्षण के साथ-साथ कृषक गोष्‍ठी का भी आयोजन किया गया. इसमें खरीफ मौसम की तैयारी, एलनीनो के प्रभाव से संभावित सुखाड़ की स्थिति से निपटने देतु पदाधिकारी, प्रसार कर्मियों एवं उपस्थित किसानों को जानकारी दी गयी. इसके अलावा किसानों को उन्नत कृषि यंत्रों, जैविक व प्राकृतिक खेती और नई बुवाई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!