लातेहार। राज्यसभा चुनाव का परिणाम आते ही लातेहार में आतिशबाजी होने लगी. लोग एक दूसरे का मुंंह मीठा कर मुबारकबाद देने लगे. खुशी तो बनती है. लातेहार का पूर्व विधायक व झारखंड का पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम आज राज्यसभा सांसद चुने गए हैं. बैद्यनाथ राम की जीत की खुशी में उनके लातेहार स्थित आवासीय परिसर एवं उनके मुहल्ले शहीद चौक में जम कर आतिशबाजी की गयी. यह वही शहीद चौक है जहां बैद्यनाथ राम का बचपन गुजरा है. आज मुहल्लेवासी भी काफी खुश हैं. लोग एक दूसरे को मुुुुुुुुबारक दे रहे हैं. पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार अपने पिता की जीत से काफी उत्साहित हैं. उन्होने बात करते हुए कहा कि यह क्षेत्र की जनता की जीत है. बैद्यनाथ राम पहले भी जनता की अपेक्षाओं पर खरे हैं और राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद लोगों की अपेक्षायें और बढ़ गयी है. उनके पिता निश्चित रूप से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगें और लातेहार की समस्याओं को राज्यसभा की पटल पर रखने का काम करेगें. कुमार ने लोगों को मिष्ठान खिला कर शुभकामनायें दी. शहीद चौक में आज जश्न सा माहौल देखने को मिला. झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, केद्रीय सदस्य अरूण कुमार दुबे, समशुल होदा, जुनैद अनवर, सुदामा प्रसाद गुप्ता, सुशील कुमार यादव के अलावा शहीद चौक के महेंद्र प्रसाद, भोला प्रसाद, राजन प्रसाद, अशोक प्रसाद, रविंद्र चौरसिया आदि ने भी बैद्यनाथ को उनकी इस जीत पर बधाई दी.