WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

पेशेवर ढंग से अनुसंधान करने की जरूरत: डीआईजी 

लातेहार। जिला मुख्‍यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय नगर भवन में आयोजित तीन दिवसीय पलामू क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटि मीट का समापन शुक्रवार को हो गया. समापन के मौके पर बतौर मुख्‍य अतिथि पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक किशोर कौशल, प्रधान जिला एवं सत्र न्‍यायाधीश शेषनाथ सिंह, उपायुक्‍त संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने भाग लिया. समापन सत्र को संबोधित करते हुए  पुलिस उप महानिरीक्ष किशोर कौशल ने कहा कि हमें पेशेवर दक्षता के साथ अनुसंधान करने की जरूरत है. उन्‍होने कहा कि कई बार बहुत मुश्किल से पुलिस किसी अपराधी को पकड़ती है लेकिन साक्ष्‍य के अभाव में अपराधी छूट जाता है. उन्‍होने आगे कहा कि देश की अन्‍य जांच एजेंसियां हमसे अधिक पेशेवर है.  जबकि उन्‍हें भी तकरीबन वही संशाधन मुहैया कराये जाते हैं जो हमें मिलती है. लेकिन उनकी अनुसंधान की शैली अलग होती है वे पेशेवर ढंग से अनुसंधान करते हैं. इसलिए हमसे अधिक दोष‍ सिद्ध करा पाते हैं. डीआइजी ने कहा कि यह प्रशिक्षण आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा. उन्‍होने प्रशिक्षण से प्राप्‍त ज्ञान को साझा करने की बात कही. कार्यक्रम में प्रधान जिला एव सत्र न्‍यायाधीश शेषनाथ सिंह ने संबोधित करते हुए कानून की कई बारिक जानकारियां दी. उन्‍होने साक्ष्‍यों को समय पर अदालत मे प्रस्‍तुत करने की बात कही. पीडीजे ने नये कानूनों को पढ़ने एवं उन्‍हें समझने की सलाह पुलिस अधिकारियों को दी. उपायुक्‍त संदीप कुमार ने कहा कि पुलिस सप्‍ताह के 24 घंटे आपकी सेवा के लिए तत्‍पर रहती है. उन्‍होने पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि लातेहार पुलिस ने उग्रवाद व  नक्‍सलवाद को समाप्‍त करने की दिशा में बेहतर कार्य किया है. आगे उन्‍होने कहा कि प्रशासन आत्‍समपर्ण कर चुके उग्रवादियों को सरकार के प्रावधानों के अनुसार सभी सहुलियत देने की दिशा में प्रयासरत है. कार्यक्रम में धन्‍यवाद ज्ञापन पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने किया. कार्यक्रम में आयोजित विभिन्‍न प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल दे कर सम्‍मानित किया गया. ओवर ऑल चैंपियन में लातेहार विजेता और गढ़वा उप विजेता घोषित किया गया. मौके पर सीआरपीएफ 11 वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी पी पांडा, एफएसएल के उप निदेशक मुकुंद सिन्‍हा, एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्‍ता, विरेंद्र कुमार राम, पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार के अलावा महुआडांड़ व बालुमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावा सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्‍हा आदि मौजूूद थे. मंच का संचालन एएसआई देवेंद्र कुमार ने किया.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!