Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

महिला का पैर सदर अस्‍पताल के पास नाली के पाइप में फंसा, पाइप काट कर निकाला गया

Young woman's leg gets stuck in a pipe at Sadar Hospital; pipe cut to free her.

लातेहार। सदर अस्‍पताल, लातेहार में गेट के पास नाली के उपर बिछाय गये पाइप स्‍लैब में एक महिला का पैर बुरी तरह फंस गया. तकरीबन आधे घंटे बाद पाइप काट कर उस युवती का पैर पाइप के बीच से निकाला गया. जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम तकरीबन पांच बजे शहर के बाइपास चौक की एक महिला सदर अस्‍पताल के पिछले गेट (धर्मपुर रोड) से बाहर निकल रही थी. इसी दौरान उसका पैर गेट के पास बनाये गये नाली के उपर बिछाये गये पाइप- स्‍लैब में फंस गया. इसके बाद महिला वहां दर्द से कराहने लगी. कुछ स्‍थानीय लोगों ने उसके पैर को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाये. इसके बाद कटर से पाइप काट कर महिला के पैर को नाली के पाइप से निकाला गया. बता दें कि यहां नाली में कंक्रीट का स्‍लैब नहीं लगा कर पाइप का स्‍लैब लगाया गया है यह काफी खतरनाक है. इससे पहले भी कई लोग पाइप के फ‍िसलन से गिर कर चोटिल हो चुके हैं. स्‍थानीय लोगो ने यहां कंक्रीट का स्‍लैब लगान की मांग नगर पंचायत एवं अस्‍पताल प्रबंधन से की है ताकि ऐसी घटना की पुर्नावृति नहीं हो.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!