mahesh singh banner letest
murli pdd
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

जमीन विवाद में गोली मारी, रिम्‍स रेफर

कुल्‍हाड़ी से सिर पर किया गया वार

लातेहार। सोमवार की सुबह तकरीबन नौ बजे जमीन विवाद में एक व्‍यक्ति को गोली मार दी गयी. इस गोली चालन की घटना में सदाकत अंसारी नामक एक व्‍यक्ति घायल हो गये. उन्‍हें गंभीर अवस्‍था में सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार कर रिम्‍स रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापनघटना सदर थाना और नगर पंचायत क्षेत्र के डुरूआ रेलवे स्‍टेशन की है. बताया जाता है कि अज्ञात अपराधी रेलवे स्‍टेशन के पंपू कल के पास पहुंचे और सदाकत अंंसारी को लक्ष्‍य कर गोली चला दी. गोली उनके दाहिने  पैर के जांघ पर लगी है. अपराधियों ने टांगी से उसके सिर पर भी वार किया.

विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल सदाकत अंसारी को सदर अस्‍पताल लाया गया. घायल के पुत्र लियाकत अंसारी ने बताया कि तीन अज्ञात अपराधी पहुंचे ओर उनके पिता को निशाना कर गो‍ली चला दी.

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी दुलारी चौड़े मौके पर पहुंची. उन्‍होने सदर अस्‍पताल पहुंच कर घायल का कुशलक्षेम लिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. उन्‍होने कहा कि अपराधी शीघ्र ही पुलिस के पकड़ में होगें. बताया जाता है कि आपसी जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!