WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राजनीतिलातेहार

जिले के दोनो विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस और अधिक मजबूत होगा: के राजू

लातेहार। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू व प्रदेश अध्‍यक्ष केशव महतो कमलेश शुक्रवार को लातेहार पहुंचे. मौके पर पूर्व राज्‍यसभा सांसद धीरज साहू व पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी भी मौजूद थे. इससे पहले उन्‍होने जिले के चंदवा व मनिका में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को ले कर विचार विमर्श किया.

उन्‍होने कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओ से एसआईआर को गंभीरता से लेने की बात कही. उन्‍होने कहा कि इसमें बीएलए की भूमिका अहम है. श्री राजू ने मतदाता सूची से किसी वैद्य मतदाता का नाम नही कटे इसके लिए पूरी मुस्‍तैदी से कार्य करने की बात कही. बाद में परिषदन भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्‍होने कहा कि बैठक के दौरान उन्‍होने सबसे निचले स्‍तर ग्राम पंचायत कमिटि के कांग्रेसियों से बैठक की और एसआइआर की जानकारी दी. उन्‍होने कहा कि एसआईआर को ले कर जिला उपाध्‍यक्ष एवं महासचिवों के बीच दायित्‍वों का बंटवारा किया गया है. श्री राजू ने विधायक रामचंद्र सिंह एवं जिला अध्‍यक्ष कामेश्‍वर प्रसाद यादव के कार्यों की सराहना की और कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस जिले के दोनो विधानसभा क्षेत्रों मे और अधिक मजबूत हो कर उभरेगा. प्रदेश अध्‍यक्ष श्री कमलेश ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी तन्‍मयता से संगठन को मजबूती प्रदान करने में लगे हैं. उन्‍होने एसआईआर में अपनी अपनी भूमिका अदा करने की अपील कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं से की.

मौके पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि एसआईआर को ले कर कांग्रेस बहुत सर्तक है, किसी भी वैद्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से नही हटे इसके लिए सभी प्रयासरत हैं. बैठक में कांग्रेस लोकसभा प्रभारी प्रभारी भीम कुमार, जिला प्रभारी निरंजन पासवान, जिला अध्‍यक्ष कामेश्‍वर यादव, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, लातेहार विधानसभा प्रभारी निशिकांत प्रकाश जायसवाल, मनिका विधानसभा प्रभारी पप्पू अजहर, मोती उरांव, अमीत यादव, दयामणि बारला, इस्तेखार अहमद, साजन कुमार, अमित बरुआ, सुरेंद्र उरांव, जिला सचिव निर्मल भारती, अमीर हयात, रिगन प्रसाद, लाडले खान आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!