Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

कार व बााइक की टक्‍कर में दो युवक घायल

मनिका डिग्री कॉलेज जा रहे थे दोनो 

लातेहार। रांची-मेदिनीनगर राष्‍ट्रीय उच्‍च पथ पर सदर थाना क्षेत्र के होटवाग व करकट ग्राम के बीच शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान अनिल उरांव व ऋषि प्रसाद ( डीही, लातेहार) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार दोनो अपने घर डीही से मनिका डिग्री कॉलेज जा रहे थे. इसी दौरान करकट ग्राम के पास रांची की ओर से आ रही एक कार को साईड देने के क्रम में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई. इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक अनिल उरांव और ऋषि प्रसाद घायल हो गये. टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल का अगला हिस्‍सा पूरी क्षतिग्रस्त हो गया. कार के अगले हिस्‍से को भी नुकसान पहुंचा है. हालांकि हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.  स्थानीय लोगों की मदद से घायल मोटरसाइकिल सवारों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी ली और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!