maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार, फायरिंग की बना रहा था योजना

एक अन्‍य भागने में रहा सफल

लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्‍त सूचना के आधार पर पुलिस ने बालुमाथ क्षेत्र से पीएलएफआई के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक देसी पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किया है. गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान एलएफआई उग्रवादी लालदेश्‍वर यादव के रूप में की गयी है. उसने निर्माणाधीन कस्‍तूरबा गांधी विद्यालय भवन ठेकेदार से लेवी की मांग की थी. लेकिन ठेकेदार उसे लेवी की राशि नहीं दे रहा था. इस कारण दहशत फैलाने के लिए वह योजना स्‍थल पर फायरिंग करने की योजना बना रहा था. लेकिन ऐन मौके पर पुलिस को इसकी जानकारी मिल गयी और उनकी मंशा विफल हो गयी. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्‍त सूचना पर की गयी. बारियातू थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि सूचना के बाद एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल योजना स्‍थल पर पहुंची. पुलिस को देखते ही एक मोटरसाइकिल में सवार दो लोग वहां भागने लगे. लेकिन पुलिस ने पीछा कर मोटरइसाकिल के चालक को दबोच लिया. हालांकि दूसरा युवक भागने में सफल रहा.  पूछताछ में उसने अपनी पहचान लालदेश्वर यादव के रूप में दी. उसने पुलिस को बताया कि वह वह एलएफआई कमांडर बादल यादव उर्फ पवन जी उर्फ दिलीप यादव के कहने पर ठेकेदार से लेवी की मांग की थी और लेवी नहीं मिलने पर फायरिंग करने की योजना बनायी थी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!