maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

मासिक अपराध गोष्‍ठी में एसपी ने लंंबित कांडों का निष्‍पादन करने का दिया निर्देश  

लातेहार। सोमवार को पुलिस मुख्‍यालय के सभागार में आयोजित मासिक अपराध गो‍ष्‍ठी में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने लंबित कांडों का निष्पादन करने का जिले के सभी थाना प्रभारियों को दिया. बैठक के दौरान एसपी ने उग्रवाद व अपराध नियंत्रण की भी समीक्षा की. उन्‍होने लंबित पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन की समीक्षा के दौरान इसमें तेजी लाने की बात कही. इसके अलावा ई-डीएआर ट्री, मालखाना प्रभार एवं सीइआईआर पोर्टल का उपयोग एवं गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी की समीक्षा की और कई आवश्‍यक दिशा निर्देश जारी किये. पुलिस अधीक्षक ने पिछले माह में हुई हत्या, लूट, बलात्कार,पोक्सो, यूडी कांडो की अद्यतन जानकारी ली और कांडों में गिरफ्तारी एवं उद्भेदन को ले कर किए गए प्रयासों की गहन समीक्षा की. उन्‍होने पिछले एक वर्ष में फरार अपराधियों की दागी पंजी और गृहभेदन के मामलों पर विस्तृत समीक्षा कर कार्यवाही हेतु अवश्य निर्देश संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिया. इस गोष्ठी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्‍ता, वीरेंद्र कुमार राम, उमेश कुमार सिंह, पूजा कुमारी के अलावा सभी अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं सभी शाखा के प्रभारी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!