maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

मलेरिया की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: डीसी

लातेहार। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मच्छरों के प्रजनन स्रोतों में वृद्धि तथा मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों के संक्रमण की संभावना को देखते हुए सोमवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय अंतरविभागीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है. उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास, पेयजल एवं स्वच्छता, नगर विकास, एवं जनसम्पर्क विभाग को संयुक्त रूप से कार्य करते हुए प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान संचालित करने का निर्देश दिया. उन्होंने विद्यालयों, आवासीय विद्यालयों, छात्रावासों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सार्वजनिक स्थलों के आसपास जलजमाव वाले स्थानों, अनुपयोगी पात्रों, गड्ढों, टंकियों, कूलर आदि में मच्छरों के संभावित प्रजनन स्थलों की पहचान कर उन्हें तत्काल समाप्त करने को कहा. साथ ही नियमित साफ-सफाई एवं जलजमाव नियंत्रण गतिविधियों की निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के सरकारी, निजी एवं आवासीय विद्यालयों में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों की मलेरिया जांच कराने का निर्देश दिया गया. आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए मलेरिया संबंधी डेटा तैयार करने, बुखार की स्थिति में त्वरित जांच कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर परिवार एवं आसपास के क्षेत्रों में घर-घर सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया गया. आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं में बुखार की सूचना स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने तथा पोषण दिवस के दौरान मलेरिया से बचाव संबंधी जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया. आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से समुदाय को मच्छरदानी के उपयोग एवं मच्छरों के प्रजनन स्रोतों को समाप्त करने के प्रति जागरूक करने पर भी बल दिया गया. नगर निकाय क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने, नालियों की सफाई, जलजमाव समाप्त करने तथा फॉगिंग एवं एंटी-लार्वल गतिविधियों को तकनीकी दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने-अपने विभागीय दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि स्रोत नियंत्रण, नियमित सर्वेक्षण, त्वरित जांच, समय पर उपचार एवं व्यापक जन-जागरूकता के माध्यम से मच्छरजनित रोगों के प्रसार को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है.बैठक के दौरान अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी की उपस्थिति में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के प्रति सजग रहने तथा आमजनों को जागरूक करने की शपथ भी दिलाई गई. बैठक में अपर समाहर्ता श्री सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू, डा जगदीश प्रसाद, डा मारसा टोपनो, सदर अस्पताल उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, लातेहार एवं सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!