Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में भाजपाई उतरे सड़कों पर, सड़क जाम किया

लातेहार। रांची में छात्रों के आंदोलन के समर्थन में और उन पर गत 10 अगस्‍त को किये गये लाठी चार्ज के विरोध में आहुत झारखंड बंद के दौरान लातेहार जिला मुख्‍यालय समेंत विभिन्‍न प्रखंडो भाजपाई सड़को पर उतरे.

भाजपा जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव के नेतृत्‍व में जिला मुख्‍यालय में भाजपाई सड़कों पर उतर कर बंद को सफल बनाने की अपील लोगों से की. इस दौरान शहर के थाना चौक में टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया. भाजपाई सड़क पर बैठ कर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्‍तीफा देने की मांग कर रहे थे.

इस दौरान सड़क के दोनो ओर वाहनो की लंबी कतार लग गयी. सड़क जाम की सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्‍ता, सीआई विश्‍वजीत प्रसाद सिंह व पुअनि रामाकांत गुप्‍ता मौके पर पहुंच कर भाजपाइयो से जाम हटाने की अपील की. इस दौरान अधिकारी व भाजपा नेताओं के बीच तीखी नोकझोक भी देखी गयी. प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य राजधनी प्रसाद यादव, पूर्व विधायक हरकिृष्‍णा सिंह, जिला उपाध्‍यक्ष राकेश कुमार दुबे, जिला महामंत्री अमलेश सिंह व छोटू राजा, नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह, रामदेव सिंह, रघुवीर यादव, जिला मंत्री मुकेश कुमार पांडेय, पिंटू रजक, सोनू सिंह, पंकज यादव, नागमणी, गौतम साहू आदि मौजूद थे. जिला मुख्‍यालय समेंत मनिका, महुआडांड़ व चंदवा आदि प्रखंडों में भी भाजपाई सड़कों पर उतर कर बंद को सफल बनाने की. हालांकि पुलिस प्रशासन से वार्ता के बाद तकरीबन एक घंटे बाद जिला मुख्‍यालय में जाम हटा लिया. बाद में भाजपाइयों को थाना ले जाया गया. हालांकि बाद में उन्‍हें छोड़ दिया गया.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!