maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंड

प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगें जायज, सरकार तत्‍काल वार्ता करे: विनय सिंंह

छात्रों को मिला झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ का समर्थन

लातेहार। झारखंड में जेपीएससी एवं जेएसएससी की नियुक्ति परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर आंदोलनरत छात्र-छात्राओं को झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ का समर्थन मिला है. संघ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस के द्वारा किये गये लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की और विरोध दर्ज कराया है. झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि झारखंड के हजारों युवा अपने भविष्य और रोजगार के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं. वर्षों की मेहनत, तैयारी और आर्थिक कठिनाइयों के बाद जब छात्र अपनी जायज मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के समक्ष रखते हैं, तब लाठीचार्ज एवं बल प्रयोग समस्या का समाधान नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को सुनने और उनके साथ संवाद स्थापित करने के बजाय बल प्रयोग किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार को यह समझना होगा कि ये छात्र किसी के विरोधी नहीं, बल्कि झारखंड के भविष्य हैं. श्री सिंह ने छात्रों के उपर 10 अगस्‍त को की गयी लाठी लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने, लाठीचार्ज में घायल हुए छात्र-छात्राओं को उचित चिकित्सकीय सहायता एवं आवश्यक सहयोग करने, जेपीएससी व जेएसएससी से संबंधित अभ्यर्थियों की सभी जायज मांगों पर तत्काल छात्र प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करने, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं एवं परीक्षा संबंधी शिकायतों की निष्पक्ष एवं विश्वसनीय जांच कराने, दोषपूर्ण अथवा विवादित परीक्षाओं के संबंध में छात्रों को स्पष्ट एवं पारदर्शी निर्णय देने, आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं एवं नियुक्तियों का स्पष्ट, समयबद्ध एवं पारदर्शी कैलेंडर जारी किया करने तथा आंदोलनरत छात्र-छात्राओं के विरुद्ध अनावश्यक दमनात्मक कार्रवाई से बचते हुए उनकी बात लोकतांत्रिक तरीके से सुनने की मांग की है. श्री सिंह ने कहा क‍ि छात्र-युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं करेगी. उन्‍होने कहा कि झारखण्ड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ छात्रहित की हर जायज एवं लोकतांत्रिक मांग के साथ वह मजबूती से खड़ी है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!