mahesh singh banner new nn
बालुमाथराज्‍य

भीषण सड़क दुघर्टना में दो की मौत, दो घायल

लातेहार। जिले के चतरा-चंदवा मुख्‍य मार्ग पर एक भीषण सड़़क दुर्घटना हुई है. इस सड़क में दो लोगों की मौत हो गयी है.  मृतकों में  चंदवा के चकला ग्राम निवासी राहुल कुमार व प्रवीण कच्‍छप ( मुज्‍ज्‍फरपुर, बिहार) का नाम शामिल है.

विज्ञापन

जबकि दीपक कुमार, विकास कुमार, प्रवीण कुमार और गौतम कुमार गंभीर रूप से घायल हैं. सभी घायल मुज्‍ज्‍फरपुर, बिहार के रहने वाले हैं. इनमें से दो का चंदवा सामुदायिक अस्‍पताल में इलाज करने के बाद रिम्‍स रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन

जानकारी अनुसार मंगलवार की देर शाम एक कार में सवार हो कर छह लोग बालुमाथ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक में सवार हो कर दो युवक चंदवा की ओर जा रहे थे. इसी बीच एक तीखे मोड़ में दोनो की सीधी टक्‍कर हो गयी.

विज्ञापन

स्‍थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्‍काल पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक रणधीर कुमार के नेतृत्‍व में पुलिस बल मौक पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. घायलों को अस्‍पताल पहुंंचाया. चिकित्‍सकों ने जांच के उपरांत बाइक सवार राहुल कुमार व कार सवार प्रवीण कच्‍छप को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शवों को अपने कब्‍जे में ले कर अग्रेतर कारवाई में जुट गयी है. मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है.

विज्ञापन

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!