latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरने की तीन घटनाओं में तीन घायल, दो रिम्स रेफर

बालूमाथ (लातेहार):-जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरने की तीन अलग अलग घटनाओं में तीन किशोर घायल हो गए हैं. जिसमें दो घायल किशोरो को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. पहली घटना हेरहंज थाना क्षेत्र के रोहन गांव निवासी 13 वर्षीय अबु सादिक, पिता मो. आफताब के साथ घटी. अबु सादिक अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पेड़ से नीचे गिर गया. परिजनों ने तत्काल उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां डॉ सुरेंद्र कुमार द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया. दूसरी घटना धर्मेंद्र गंझू 12 वर्ष, पिता बरतु गंझू, ग्राम मतकोमा, पंचायत फुलसु थाना बरियातू के साथ घटित हुई.  धर्मेंद्र गंझू घर के पास एक जामुन के पेड़ में चढ़कर जामुन तोड़ रहा था. इसी दौरान संतुलन बिगड़ जाने से किशोर नीचे गिर कर घायल हो गया. घायल किशोर को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. चिकित्सक ने बताया कि किशोर का दाहिना हाथ टूट गया है. बेहतर इलाज के लिए उसे  रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. तीसरी घटना में  दीपक कुमार 8 वर्ष, पिता अजय गंझू, ग्राम लावागड़ा, थाना हेरहंज जामुन तोड़ने के दौरान अचानक पैर फिसल जाने से पेड़ से नीचे गिर पड़ा. सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र के चिकित्सक चंदन कुमार द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया. स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!